स्थान: रुड़की
मुख्य खबर
रुड़की के सती मोहल्ला क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंदिरा पार्क के पास खड़ी एक निसान मैग्नाइट कार में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई, लेकिन फायर यूनिट की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
🔥 फायर यूनिट ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
सबसे बड़ी बात, कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया
अगर टैंक फटता तो आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था
🚗 90% जलकर खाक हुई कार
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार करीब 90 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गई।
कार वर्ष 2021 मॉडल की बताई जा रही है
वाहन मंगलौर निवासी सबीना के नाम पर रजिस्टर्ड है
पुलिस भी मौके पर मौजूद
घटना की सूचना पर कोतवाली सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी गई है।
जनहानि नहीं, जांच जारी
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
