देहरादून: संसद के विस्तारित सत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। भाजपा शासित राज्यों में इस बिल को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी इस विषय पर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।
संस्कृति, साहित्य एवं कला राज्य मंत्री मधु भट्ट ने महिला आरक्षण बिल पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मधु भट्ट ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लंबे समय से महिलाओं की प्रमुख मांग रहा है, जिसे अब केंद्र सरकार पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस आरक्षण से न केवल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी, बल्कि उन्हें विधानसभाओं और लोकसभा में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।
महिला आरक्षण बिल पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल
राज्यमंत्री मधु भट्ट ने पीएम मोदी का जताया आभार
महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की बात
राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ने पर जोर
बिल को बताया ऐतिहासिक और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
