रिपोर्टर: सचिन कुमार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार सरकार यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हेली सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की जगह डबल इंजन हेलीकॉप्टर के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Kunwar Jpendra Singh ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ानों के लिए डबल इंजन हेलीकॉप्टर अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद माने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की कार्यक्षमता सीमित होती है, जबकि डबल इंजन हेलीकॉप्टर कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
Kunwar Jpendra Singh के अनुसार, मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि यात्रा सीजन में डबल इंजन हेलीकॉप्टर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
सरकार और प्रशासन इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।
चारधाम यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर हेली सेवाओं में किया जा रहा यह बदलाव सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
डबल इंजन हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल से न केवल यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि यात्रा का अनुभव भी पहले से अधिक सुरक्षित और बेहतर होगा।
