संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए Neerja Devbhoomi Charitable Trust ने मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में निशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया है।
यह सेंटर खासतौर पर जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए शुरू किया गया है, जहां वे बिना किसी शुल्क के इलाज करा सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Shambhu Paswan और AIIMS Rishikesh से जुड़े डॉक्टर Dr Rajkumar Yadav और Anita Rani Kansal मौजूद रहे।
अतिथियों ने रिबन काटकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया और इस पहल की सराहना की।
सेंटर की संचालिका Neerja Goyal ने बताया कि यहां आधुनिक फिजियोथैरेपी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीज सुबह से दोपहर तक किसी भी समय आकर मुफ्त में उपचार ले सकते हैं।
नीरजा गोयल ने यह भी बताया कि जो मरीज आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे प्रतिदिन कम से कम 50 रुपये का दान देकर संस्था के कार्यों में सहयोग कर सकते हैं।
इस फिजियोथैरेपी सेंटर को स्थापित करने में Rotary Rishikesh Royal के सहयोग के साथ सरस्वती मार्बल के स्वामी Sudhir Agrawal ने आर्थिक सहायता प्रदान की।
नीरजा देवभूमि ट्रस्ट की यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए उम्मीद की नई किरण भी है।
