रुड़की: CBSE 10वीं के परीक्षा परिणामों ने इस बार रुड़की में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया है। शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
रुड़की के ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस बार जश्न का माहौल देखने को मिला। स्कूल के छात्र शिवांश गुप्ता ने 98.8% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहम्मद जारीब ने 98% अंक के साथ दूसरा और तेजस्विनी सैनी ने 97.2% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल के लिए गर्व की बात यह रही कि कुल 52 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो स्कूल की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।
वहीं चंद्रशेखर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र अनिरुद्ध त्यागी ने 98.40% अंक हासिल कर टॉप किया।
अनिरुद्ध ने आईटी विषय में 100 अंक और एसएसटी व अंग्रेजी में 99-99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनका सपना NDA के माध्यम से भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।
विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनमें परी सैनी (93.40%), मोहम्मद अरसलान और शिवांशी सैनी (91.40%) तथा अपूर्वा (90.60%) शामिल हैं।
दोनों स्कूलों के छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न का माहौल देखने को मिला।
CBSE 10वीं रिजल्ट में रुड़की के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
ग्रीनवे स्कूल में 52 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए
शिवांश गुप्ता ने 98.8% के साथ टॉप किया
चंद्रशेखर स्कूल का रिजल्ट 100% रहा
अनिरुद्ध त्यागी ने 98.40% के साथ स्कूल टॉप किया
