संवाददाता: सागर रस्तोगी
रानीपोखरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
घर का ताला तोड़कर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार नागाघेर रानीपोखरी निवासी स्वामी उमेश योगी (ऋषिकेश स्कूल ऑफ योगा, तपोवन) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नागाघेर पेट्रोल पंप के पास से आरोपी देव मण्डल को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस ने आरोपी के पास से:
- 1 सीलिंग पंखा
- 3 स्टील नल की टोंटी
- 3 लोहे की टोंटी
बरामद की हैं।
आरोपी को भेजा गया जेल
थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह खोलिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई की सराहना
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
