लोकेशन: देहरादून
रिपोर्टर: सचिन कुमार
नगर निगम देहरादून ने शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विशेष रूप से बंदरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए अभियान तेज किया गया है।
31 बंदर पकड़े जा चुके
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 31 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। यह अभियान तीन दिनों तक चलाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में चला अभियान
नगर निगम की टीम ने शहर के कई इलाकों में कार्रवाई की, जिनमें शामिल हैं:
* किद्दूवाला
* टिहरी कॉलोनी
* राजपुर
* ब्राह्मणवाला
* रेलवे स्टेशन क्षेत्र
* बंगाली कोठी
इन स्थानों से बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।
घंटे में शिकायतों का निस्तारण
नगर निगम का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल रही है।
वन विभाग की रेंज में समन्वय
अभियान के तहत विभिन्न वन रेंजों के साथ समन्वय किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:
* मालसी रेंज
* आसारोड़ी रेंज
* झाझरा रेंज
* मल्हान रेंज
* डोभाल
* लच्छीवाला रेंज
* थानों रेंज
* बड़कोट रेंज
* धमान्दा
* ऋषिकेश रेंज
