देहरादून
कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तराखंड की खिलाड़ी उन्नति शर्मा का देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उन्नति ने कहा कि यह उपलब्धि लगातार मेहनत, परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनके माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
इस बीच उन्नति की बहन ने कहा कि उत्तराखंड पहुंचने पर खेल विभाग का कोई अधिकारी एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए नहीं पहुंचा, जो खिलाड़ियों के सम्मान के लिहाज से निराशाजनक है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रोत्साहन और सम्मान देने की मांग की।
