हल्द्वानी | नैनीताल
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अब तक 50 प्रतिशत से भी कम छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
प्राचार्य के अनुसार, इस सत्र में बीए की 3,375, बीएससी की 840 और बीकॉम की 1,080 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से 14 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
वहीं, छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय छात्र संगठन भी कॉलेज परिसर में सहायता काउंटर लगाकर नए विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।
