ऋषिकेश | ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे रोड स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूजा सामग्री की थी दुकान
जानकारी के मुताबिक, रेलवे रोड पर स्थित यह दुकान राम सिंह के नाम से बताई जा रही है, जिसमें पूजा सामग्री का कारोबार किया जाता था। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
