लोकेशन: रुड़की (पिरान कलियर)
संवाददाता: अरशद हुसैन
रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रशासन और आयोग एक ही मंच पर नजर आए। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
आयोग की उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता
उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून की ओर से साबरी गेस्ट हाउस में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल
शिविर में कई सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से:
स्वास्थ्य विभाग
कृषि विभाग
पेंशन योजनाएं
खाद्य आपूर्ति विभाग
शिक्षा विभाग
उद्योग एवं ऋण योजनाएं
आयुष्मान योजना
महिला कल्याण
चाइल्ड हेल्पलाइन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
इन सभी विभागों ने मौके पर ही लोगों को मार्गदर्शन दिया और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।
50 शिकायतों में से 20 का मौके पर निस्तारण
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 50 शिकायतों में से करीब 20 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
ये समस्याएं आईं सामने
शिविर के दौरान जिन प्रमुख समस्याओं को उठाया गया, उनमें शामिल हैं:
पेयजल की समस्या
शौचालय व्यवस्था
राशन कार्ड से जुड़ी दिक्कतें
नालों की सफाई
मच्छर-मक्खियों का बढ़ता प्रकोप
प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा
इस मौके पर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
