प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 14 अप्रैल दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।
13 जोन में बांटा गया रूट
आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के पूरे रूट को 13 जोन में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। इस दौरान हजारों की संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
डीएम ने की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए।
लोक संस्कृति की झलक
पीएम के स्वागत के दौरान पूरे रूट पर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देवभूमि की परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
एक्सप्रेस-वे लोकार्पण प्रस्तावित
इस दौरे के दौरान 14 अप्रैल को एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम का भी प्रस्ताव है, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।
