रिपोर्ट: अरशद हुसैन
रुड़की में लंबे समय से लंबित पड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण आखिरकार आज कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद यह कार्य पूरा हुआ, जहां कांग्रेस के झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर चौराहे पर आयोजित हुआ, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जयंती के मौके पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिमा का भव्य तरीके से अनावरण किया गया। विधायक ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय के प्रतीक का सम्मान है।
बाइट (वीरेंद्र जाती, विधायक झबरेड़ा)
“हमने इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री जी को भी आमंत्रित किया था, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं आ सके। बाबा साहेब सभी के आदर्श हैं और आज उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करना हमारे लिए गर्व की बात है।”
