संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश के आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर संस्कार, समर्पण और स्वास्थ्य के संदेश से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, विद्यालय व्यवस्थापक प्रो. गौरव वार्ष्णेय और वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेंद्र पोखरियाल ने मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का बैज और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बैसाखी के कृषि और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के सामाजिक आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेंद्र पोखरियाल ने बैसाखी को एकता और परंपरा का प्रतीक बताया, जबकि मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में महान व्यक्तित्वों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा मिलती है।
