देहरादून: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ वोटिंग कर विपक्ष ने “महापाप” किया है।
“महिलाओं के खिलाफ रहा विपक्ष का रवैया”
मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के उत्थान के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की मातृशक्ति इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी और विपक्ष के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है।
24 अप्रैल को देहरादून में जनाक्रोश रैली
भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत 24 अप्रैल को देहरादून में महिला मोर्चा द्वारा एक बड़ी जनाक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।
पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान
भाजपा की योजना के अनुसार:
25 अप्रैल तक सभी जिलों में प्रेस वार्ताएं होंगी
जिला मुख्यालयों पर जनाक्रोश सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे
305 मंडलों में भी सम्मेलन और पदयात्राएं निकाली जाएंगी
पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए विपक्ष की “असलियत” जनता के सामने लाई जाएगी।
