रिपोर्टर: संजय कुंवर
बद्रीनाथ धाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
खास रिपोर्ट:
उत्तराखंड के पवित्र Badrinath Temple में कपाट खुलने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) और जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर को करीब 25 कुंतल गेंदा, चंपा और चमेली के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा धाम आध्यात्मिक और आकर्षक रूप में नजर आ रहा है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देव दर्शनी से लेकर मंदिर परिसर तक हर स्थान पर चमोली पुलिस के जवान तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
CM धामी करेंगे रात्रि प्रवास:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए बदरी पुरी पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री धाम में रात्रि प्रवास करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
कल खुलेगा कपाट:
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहेंगे और दर्शन-पूजन के साथ अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे:
तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बदरी पुरी में भंडारे लगाए गए हैं। वहीं स्थानीय व्यापारी और दुकानदार भी अपनी दुकानों को सजाने में जुटे हुए हैं।
श्रद्धालुओं में उत्साह:
खुशनुमा मौसम के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरी विशाल के प्रथम दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
