रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून में 28 अप्रैल को जन आक्रोश मशाल यात्रा निकाली जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर तक जाएगी।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसी दिन देहरादून में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान में यह मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिनियम का विरोध करने वालों के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिलेगा।
उन्होंने विपक्षी INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करना निंदनीय है और अब उन्हें आधी आबादी के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। मंत्री ने बताया कि इस मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री समेत हजारों महिलाएं भाग लेंगी।
