मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग रखी है। उन्होंने यात्रा सीजन के दौरान व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे गैस की मांग में भारी बढ़ोतरी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत एलपीजी आवंटन की भी मांग की है।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन में गैस की अहम भूमिका का भी जिक्र किया और कहा कि आपात स्थितियों में इसकी उपलब्धता बेहद जरूरी होती है। केंद्र सरकार ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
सरकार का फोकस इस बार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित कराने पर है।
