मृतक रवि के पिता ओमकार गुप्ता ने साफ साफ शब्दों में कहा है कि उनके बटे की हत्या की गई है। वह नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर रवि की पत्नी मायके चली गई थी। बाद में परिवार ने सुलह की कोशिश भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीें हो पाया था। उनका कहना है कि रवि और गोलू, दोनों का शव रवि के ससुराल से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर मिला है, जिसकी वजह से इस केस में और कई सवाल खड़े होते हैं। वहीं रवि की पत्नी ने भी मर्ड्र की आशंका जताई है। आगे उन्होंने कहा कि वह दिल्ली आकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाएंगे।
