रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर से इस वक्त की खबर सामने आ रही है। जहां हर महीने की तरह इस बार भी महीने के प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने की।
तहसील परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्र भर से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तहसील दिवस में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो अधिकारी अनुपस्थित रहे, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है ताकि भविष्य में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य स्थानों पर भी तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए दूर न आना पड़े।
