स्लग: वेंडिंग जोन के विरोध में उतरे रेहड़ी-पटरी विक्रेता
संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश से इस वक्त की खबर सामने आ रही है, जहां रेहड़ी-पटरी पर व्यापार करने वाले विक्रेताओं ने प्रस्तावित वेंडिंग जोन का विरोध शुरू कर दिया है। मामला एम्स ऋषिकेश के पास काली कमली बगीचे क्षेत्र का है।
यहां वर्षों से कारोबार कर रहे विक्रेताओं ने स्टेडिया के पास बनाए जा रहे वेंडिंग जोन को अस्वीकार करते हुए काली कमली बगीचे के बाहर ही वेंडिंग जोन स्थापित करने की मांग उठाई है। साथ ही शिवाजीनगर तिराहे पर घोषित जीरो जोन का सख्ती से पालन कराने की बात भी दोहराई गई।
अपनी मांगों को लेकर विक्रेताओं ने महापौर शंभू पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं का कहना है कि वे एम्स से करीब 200 मीटर की दूरी पर लंबे समय से व्यापार कर रहे हैं, जिससे उनके परिवारों की आजीविका चलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें वर्तमान स्थान से हटाकर स्टेडिया के वेंडिंग जोन में भेजा गया, तो वहां उनका रोजगार प्रभावित होगा। साथ ही यह आशंका भी जताई कि उनकी मौजूदा जगह पर अन्य लोग कब्जा कर सकते हैं।
