स्थान: विकासनगर
विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 773 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, डाकपत्थर बैराज से गैस गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 773 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अपूर्व थापा पुत्र नवीन थापा निवासी लक्ष्मणपुर, विकासनगर के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 140/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पूछताछ में किया खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नशा बेचने का काम करता था।
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में:
- उपनिरीक्षक संदीप पंवार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
- कांस्टेबल मनवीर भंडारी
- कांस्टेबल पदम सिंह
- कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम
शामिल रही।
