रिपोर्टर – अश्वनी दीक्षित
ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक व्यापारी का गायब मोबाइल फोन मध्य प्रदेश से बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की।
नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी Vijay Kumar Goyal ने 10 फरवरी को अपना मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल Sundaram Sharma ने तत्काल पुलिस टीम को मोबाइल की तलाश में लगाया।
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए 16 मार्च को मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान मोबाइल फोन मध्य प्रदेश में होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद सितारगंज पुलिस ने समन्वय बनाते हुए कार्रवाई की और मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में बरामद मोबाइल फोन व्यापारी विजय गोयल को वापस सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर विजय गोयल ने पुलिस की तत्परता और मेहनत की सराहना की।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस अब तक 25 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
