रिपोर्टर – रितिक अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के आज प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शाम करीब 4 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून गढ़ीकैंट के लिए रवाना होंगे।
डोईवाला विधायक Brij Bhushan Gairola ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विधायक गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा संगठन इस दौरे को आने वाले चुनावों और पार्टी विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर डोईवाला से लेकर देहरादून तक कई स्थानों पर होर्डिंग, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
