देहरादून | सचिन कुमार
चुनावी साल में कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की है।
गणेश गोदियाल के अनुसार, 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे।
वहीं, 5 जून की सुबह राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेशभर के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून—तीनों स्थानों पर तैयारियां जोरों पर हैं और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं।
कांग्रेस के अनुसार, चुनावी वर्ष में राहुल गांधी का यह दौरा सियासी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है और इससे पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
