रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मतदाता सूची से जुड़े दावे-आपत्तियों, नोटिस वितरण, सुनवाई प्रक्रिया और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के लिए बूथ पर उपस्थित होना संभव नहीं होगा, उनके घर जाकर बीएलओ, पटवारी और संबंधित अधिकारी सत्यापन एवं सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
बैठक के बाद डीएम ने चमेली स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और नियमों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
