देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिलेभर में गैस वितरण प्रणाली की सख्त निगरानी की जा रही है। इसके तहत त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है, जो लगातार फील्ड में सक्रिय है।
69 गैस एजेंसियों का निरीक्षण
प्रशासन की टीमों ने एक ही दिन में जिले की 69 गैस एजेंसियों और 25 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैस की मांग, सप्लाई और वितरण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से जांचा गया।
विकासनगर में कार्रवाई, 5 सिलेंडर जब्त
निरीक्षण के दौरान विकासनगर क्षेत्र में अनियमितता सामने आने पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रोजाना सप्लाई पर प्रशासन की नजर
जिलाधिकारी खुद गैस आपूर्ति और बैकलॉग की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
-
14,899 घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति
-
63 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित
-
करीब 80 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग अभी भी मौजूद
हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिले में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मांग के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश गैस कंपनियों को दे दिए गए हैं।
कंट्रोल रूम और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
गैस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है।
-
हेल्पलाइन नंबर: 1077, 0135-2626066, 2726066
-
व्हाट्सएप नंबर: 7534826066
शाम 5 बजे तक 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कंट्रोल रूम में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात
गैस वितरण को सुचारू बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में QRT टीमों के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
