देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग उठी है। अधिवक्ता एवं कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर गायक पर कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
संदीप चमोली ने पुलिस से मांग की है कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
