लोकेशन: हल्द्वानी
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लक्ष्मी शिशु मंदिर से निकली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के मार्गदर्शन में आज पूरा देश आगे बढ़ रहा है।
शोभायात्रा के स्वागत में पूर्व पार्षद राधा आर्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश आज भी उनके बनाए संविधान और विचारों पर चल रहा है।
इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
