ऋषिकेश: वानप्रस्थ आश्रम में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ। मुख्यमंत्री धामी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने गोविंद देव महाराज और स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
संतों का आशीर्वाद और भव्य आयोजन
कथा व्यास गोविंद देव महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं परमार्थ निकेतन के मुनि महाराज स्वामी चिदानंद सरस्वती भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भक्तिमय माहौल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और धार्मिक माहौल के बीच कथा का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।
