रिपोर्टर: रंजीत सिंह
किच्छा में तेल मिल मालिक के घर चोरी, परिवार के शादी में जाने का उठाया फायदा
स्थान: किच्छा | रिपोर्टर: रंजीत सिंह
किच्छा कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक तेल मिल मालिक के घर को निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब परिवार वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, आवास विकास क्षेत्र निवासी तेल मिल मालिक राजेन्द्र गोयल अपने परिवार के साथ रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखी नकदी व कीमती ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।
सोमवार को जब राजेन्द्र गोयल अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से नकदी और गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ भूपेंद्र धौनी के नेतृत्व में किच्छा कोतवाली और पुलभट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना और मुश्किल हो गया है। हालांकि, पुलिस आसपास के घरों और इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
