महिला आरक्षण की मांग को लेकर ऋषिकेश में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में देहरादून तिराहा पर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
हिमांशु कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार इस अहम मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है, जिससे महिलाओं को उनका उचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को जल्द लागू किया जाए।
पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा।
