मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी के अनुसार जनपद में विशेष अभियान के तहत 4 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
