रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
खबर विस्तार:
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी मई माह में प्रस्तावित कृषि एक्सपो की तैयारियों और रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
फसल नुकसान पर चर्चा:
समीक्षा बैठक में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि:
- उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 33% से अधिक नुकसान 10.95 हेक्टेयर में हुआ
- टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 33% से अधिक नुकसान 5.06 हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज किया गया
- उद्यानिकी फसलों में करीब 18.04 हेक्टेयर क्षेत्र में 33% से अधिक क्षति हुई है
मुआवजे के निर्देश:
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार जल्द से जल्द कागजी प्रक्रिया पूरी कर प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
