रुद्रपुर
रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पुलिस चौकी के पास एक ऑटोमेटिक पिस्टल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि थार सवार कुछ संदिग्ध युवक पिस्टल फेंककर मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक हथियार पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते सूचना देने से किसी बड़ी घटना को टाला जा सका। हालांकि पुलिस चौकी के पास इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद इलाके में डर और चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के इस दुस्साहस से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
