देहरादून। शादी के कुछ महीनों बाद घूमने निकली एक महिला की मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ सवाल खड़े कर रही है, बल्कि परिवार के लिए गहरा सदमा भी बन गई है।
मृतका गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति पुणे में आईटी सेक्टर में काम करते हैं। शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे और हाल ही में साथ समय बिताने के लिए उत्तराखंड आए थे।
14 जून की रात दोनों मसूरी के टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में रुके थे। अगले दिन सुबह महिला मृत पाई गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ससुराल पक्ष मसूरी पहुंच चुका है, जबकि मायके पक्ष विशाखापट्टनम से रवाना हो चुका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
