संवाददाता: अरशद हुसैन
रुड़की स्थित Swami Vivekanand College of Education में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन समारोह के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Prince Sharma और विशिष्ट अतिथि के रूप में Sandeep Chaudhary मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य Dr. Vikas Kumar ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विकास कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्य अतिथि प्रिंस शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों को संजोकर रखें। उन्होंने कहा कि यही मूल्य समाज को मजबूत बनाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देते हैं।
विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी ने छात्रों को जीवन में सफलता के लिए तीन अहम मंत्र दिए—गुरुजनों का सम्मान, अनुशासन और नशा मुक्ति। उन्होंने कहा कि इन मूल सिद्धांतों को अपनाकर छात्र अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस मौके पर NSS संयोजक सुनील कुमार और सहसंयोजक रेणु कुमारी ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि सात दिनों के दौरान कुल 17 सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें नेत्र चिकित्सा कैंप, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं योग शिविर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और आयुर्वेद से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहे।
रुड़की में आयोजित यह NSS शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं
