देहरादून। संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को देहरादून में एक विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर तक जाएगी।
मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
रेखा आर्य ने बताया कि इस मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे और बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी।
कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री के अनुसार, यह मशाल यात्रा संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये के विरोध में आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं के हित में लाए गए प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
महिलाओं की बड़ी भागीदारी की तैयारी
उन्होंने कहा कि सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों महिलाएं इस मशाल यात्रा में शामिल होकर कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी।
