खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम सभा श्रीपुर बिचुआ पहुंचकर स्थानीय निवासी रमेश सिंह चड्डा के आवास पर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
श्रीपुर बिचुआ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर मौजूद बच्चों से उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
- संवेदनशील पहल की सराहना
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील दौरे को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
