रुड़की के मंगलौर हाईवे बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित DCM ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
घटना मंगलौर हाईवे रोडवेज बस स्टैंड की बताई जा रही है। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
ट्रांसफॉर्मर से टकराई DCM
पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित DCM पास में रखे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन में करंट या आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
अधिकारियों ने लिया जायजा
घायल पुलिसकर्मी का हाल जानने के लिए कोतवाली प्रभारी भगवान महर और सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
