रिपोर्ट: सुभाष चंद
उत्तराखंड के खटीमा में मंगलवार को विकास खंड सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।
92 शिकायतें दर्ज, 22 का मौके पर समाधान
तहसील दिवस में सड़क, नाली निर्माण, हैंडपंप, शिक्षा, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पानी, बिजली और भूमि विवाद से जुड़ी कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं।
इनमें से 22 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि 40 समस्याओं को विभिन्न
