संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित एक खास क्राफ्ट प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता से सभी का दिल जीत लिया।
Neerja Devbhoomi Charitable Trust की ओर से माया कुंड स्थित सामुदायिक भवन में बच्चों के लिए एक विशेष क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छिपी कला और रचनात्मकता को मंच देना था।
इस प्रतियोगिता में लगभग 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और सुंदर फ्लावर वेस तैयार किए, जिन्हें देखकर मौजूद अतिथि भी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की कला की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल और संस्थापक नूपुर गोयल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर अध्यापिका शिखा पाल, भावना, मंजीत, मनप्रीत, क्षमा, पूनम और अनीता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
