रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह
हिलबर्ड स्कूल मसूरी का 31वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष बेहद खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साह बढ़ाया।
स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे, जहां बच्चों और अभिभावकों ने स्वादिष्ट खाने का आनंद लिया। साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम द्विवेदी ने बताया कि स्कूल ने 31 वर्षों की सफलता पूरी कर ली है और यहां से पढ़कर निकले कई छात्र आज देश-प्रदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें।
