देहरादून से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी पर उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुफ्ती शमून काजमी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुआ सत्ता परिवर्तन सुशासन की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि लगातार मजबूत हुई है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर और भी देखने को मिलेगा।
मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने आगे कहा कि बंगाल में हुए राजनीतिक बदलाव का असर आने वाले विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि अन्य राज्यों में भी इसी तरह सुशासन वाली सरकारें बनने की संभावना बढ़ेगी।
CM धामी की इस तरह राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भागीदारी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल उत्तराखंड की राजनीति, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल तेज होती दिख रही है।
