नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने और पुलिस पर रौब झाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात है। ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
एसएसपी के निर्देशन में और डॉ. जगदीश चंद्र व मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में
नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से:
जैसे मामलों में तुरंत चालानी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान तीन वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया:
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
