रिपोर्टर: नितिन अग्रवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भाजपा का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विनोद डबराल ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस को मजबूत समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई कार्यकर्ता भी क्षेत्रीय उपेक्षा से नाराज हैं और आने वाले समय में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। डबराल ने कहा कि जनता अब विकास और जवाबदेही के मुद्दे पर फैसला करेगी।
