रिपोर्ट: ललित जोशी
Nainital की सरोवर नगरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित 21वां “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” भव्य रूप से शुरू हो गया। Raj Bhavan Golf Course में आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारम्भ राज्यपाल Gurmit Singh ने टी-ऑफ कर किया।
इस वर्ष का गवर्नर्स कप प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Bhuvan Chandra Khanduri की स्मृति को समर्पित किया गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के कुल 179 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर प्रतिभागी, 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन और 4 सुपर वेटरन गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में 81 वर्षीय कर्नल एच.सी. गुप्ता सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी हैं, जबकि 7 वर्षीय इलाक्षी राठौड़ सबसे कम उम्र की खिलाड़ी के रूप में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि गवर्नर्स कप केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभा, पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नैनीताल का यह ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों की भागीदारी यह साबित करती है कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बेटियों की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की “अमृत पीढ़ी” के आत्मविश्वास और नई सोच का प्रतीक है।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा वही खिलेगा” की भावना युवाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा दे रही है।
उन्होंने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, मानसिक संतुलन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता सिखाता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोक भवन गोल्फ कोर्स पर आधारित कॉफी टेबल बुक “A Celebration of Golf, Nature and Heritage” का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स Ravinath Raman, आयुक्त कुमाऊँ मंडल Deepak Rawat, जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath TC सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, गोल्फर और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
