रिपोर्ट – सुभाष चंद
ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के नौगवां ठग्गू में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भव्य ‘आदिवासी संवाद’ कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पकड़ और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, मालाओं और आदिवासी संस्कृति के रंगों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vikrant Bhuria मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
डॉ. भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान खटीमा विधायक Bhuvan Chandra Kapri और नानकमत्ता विधायक Gopal Singh Rana ने क्षेत्रीय समस्याओं और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
वहीं उत्तराखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष Bansi Lal Meena और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ganesh Godiyal ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताओं ने आदिवासी समाज के हक-हकूक की रक्षा और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन आदिवासी समाज उत्तराखंड Ashok Rana ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों पर गंभीर मंथन किया गया।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है और इस संवाद के माध्यम से समाज की आवाज को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।
नौगवां ठग्गू में उमड़ी भारी भीड़ को कांग्रेस नेताओं ने आगामी राजनीतिक संकेतों से भी जोड़कर देखा। कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने साफ संकेत दिया कि क्षेत्र में कांग्रेस लगातार अपने जनाधार को मजबूत करने में जुटी हुई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
