Vikasnagar में उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में संजय गुप्ता ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में कुल 2049 मतदाताओं में से 1828 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में संजय गुप्ता को 945 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अंकित कंसल को 812 वोट मिले। इस तरह संजय गुप्ता ने 133 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
वहीं तीसरे प्रत्याशी कितेश जायसवाल को 56 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 15 मत निरस्त किए गए।
महामंत्री पद के चुनाव में हरीश अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1047 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक जैन को 755 वोट मिले। हरीश अरोड़ा ने 235 मतों के अंतर से महासचिव पद पर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
