रिपोर्ट – रितिक अग्रवाल
राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में लगातार नए आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागल बुलंदावाला के किशनपुर ग्रांट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया।
करीब 12 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख Gaurav Singh, ग्राम प्रधान Anju Lodhi और बीडीओ डोईवाला Parshuram Saklani ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ग्राम प्रधान अंजू लोधी ने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अब पोषण, शिक्षा और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे केंद्र महिलाओं और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता Rafal Singh, ग्राम पंचायत दुधली के ग्राम प्रधान Anoop Kumar समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नए केंद्र के निर्माण पर खुशी जताई और सरकार से क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रखने की मांग की।
